Friday, July 10, 2015

सूरह 108 : अल-कौसर [बहुत ज़्यादा भलाई, Abundance]

सूरह 108: अल-कौसर

[बहुत ज़्यादा भलाई, Abundance]



अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान हैअत्यंत दयावान है

बेशक [ऐ रसूल!], हमने आपको बहुत ज़्यादा भलाई [abundance] (और नेमतें) दी हैं  ------ (1)

सो, आप केवल अपने रब के लिए नमाज़ पढ़ा करें और उसी के लिए क़ुर्बानी दिया करें------- (2)

वह जो आपसे नफ़रत करता है, असल में वही अपनी जड़ से कटा हुआ होगा (जिसका न तो कोई नाम बाक़ी रहेगा और न ही उसके ख़ानदान को कोई जानेगा)।  (3)

 

नोट:

1: "कौसर" का मतलब कुछ विद्वानों ने जन्नत की एक नदी से भी लिया है। कुछ कहते हैं कि यह उनके पीछे चलनेवालों को कहा गया है जो बहुत अधिक थे। कुछ कहते हैं कि 'बहुत सारी आयतों' के उतरने को "कौसर" कहा गया है

3: अरब के लोग ऐसे आदमी को “अबतर” कहते थे जिसकी नस्ल आगे न चले यानी जिसका  कोई लड़का न हो। जब मुहम्मद (सल्ल) के बेटे की मौत हो गई, तो आपके दुश्मनों ने ताना मारते हुए आपको “अबतर” यानी जड़ से कटा हुआकहना शुरू किया जिसका कोई नाम लेने वाला न होगा।

 


 







 

 

No comments:

Post a Comment

Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...