Sunday, June 28, 2015

सूरह 94 : अल-इंशिराह [Expand, दिल का फैलना / Relief, राहत]

सूरह 94: अल-इंशिराह

  

 [Expand, दिल का फैलना / Relief, राहत] 

 

   

 

अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है 

 
 

[ऐ रसूल] क्या हमने आपके लिए आपका दिल (ज्ञान की रौशनी और समझ-बूझ से) फैला नहीं दिया (जिससे आपको राहत मिल गयी),   (1) 

 
 

और हमने आप पर से (नबी होने की शुरूआती ज़िम्मेदारी का) बोझ  उतार दिया,  (2) 

 
 

जिस (बोझ) ने आपकी कमर तोड़ रखी थी,  (3) 

 
 

और हमने (आपकी इज़्ज़त इस तरह बढ़ायी कि लोगों के लिए)  आपको याद किए जाने [remembrance] को ऊँचा दर्जा दे दिया?  (4) 

 
 

तो सचमुच जहाँ कहीं कठिनाई होती है, उसके साथ आसानी भी  (आती) है;  (5) 

 
 

निश्चय ही हर कठिनाई के साथ आसानी (भी) होती है।  (6) 

 
 

तो जैसे ही आप (अपने लोगों की) ज़िम्मेदारियों से फ़ुर्सत पा लें, तो  (अल्लाह की याद व इबादत में) मेहनत किया करें,  (7) 

 
 

और हर चीज़ के लिए अपने रब से ही दिल लगाया करें। (8)







नोट:


3: जब हज़रत मुहम्मद (सल्ल) को “नबी” होने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी, तो शुरुआत में आपने उनका ज़बरदस्त बोझ महसूस किया, इस बोझ की वजह से आप बेचैन रहते थे। लेकिन फिर अल्लाह ने आपको वह हौसला दिया जिसके नतीजे में आपने कठिन-से-कठिन काम बड़े आराम से कर लिए। यहाँ अल्लाह के इसी इनाम का वर्णन है।

4: अल्लाह ने मुहम्मद (सल्ल) के मुबारक नाम को इतना ऊँचा दर्जा दे दिया कि दुनिया में हर जगह आपका नाम अल्लाह के नाम के साथ लिया जाता है, और आपके काम का ज़िक्र करना इबादत का हिस्सा माना जाता है।  

6: मुहम्मद साहब को यहाँ तसल्ली दी गयी है कि शुरु में अल्लाह का संदेश लोगों तक पहुँचाने में जो मुश्किलें आ रही हैं, वह जल्द ही आसान हो जाएंगी। इसके साथ ही आम इंसानों को भी यह सबक़ दिया गया है कि जब भी मुश्किल समय आए तो धीरज से काम लें और समझ जाएं कि इसके बाद आसानी का समय भी आएगा।

7: मुहम्मद साहब दिन भर अल्लाह के संदेश को लोगों तक पहुँचाने के काम में व्यस्त रहते थे। हालाँकि यह काम भी इबादत में ही शामिल था, पर इसके बावजूद यह कहा गया है कि जब इन कामों से फुर्सत मिल जाए, तो असल इबादत (नमाज़ या ज़िक्र आदि) में भी मेहनत करें, इसी से अल्लाह के साथ रिश्ता मज़बूत होता है और हर काम में बरकत पैदा होती है। 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 


Friday, June 26, 2015

सूरह 93 : अज़ ज़ुहा, [सुबह की रौशनी, The Morning Brightness]

    सूरह 93: अज़ ज़ुहा,

[सुबह की रौशनी, The Morning Brightness]



01-05: दोबारा भरोसा दिलाना


06-08: पहले भी अल्लाह का ख़ास करम रहा है


09-11: अंत में दिया गया हुक्म 

 



अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है

        क़स क़सम है दिन के पहले पहर की रौशनी की,  (1)

और क़सम है रात की जब (उसका सन्नाटा) छा जाए,  (2)

कि आपके रब ने आपको [ऐ रसूल], न छोड़ा है और न ही आप से नाराज़ हुआ है,  (3)

और आगे आनेवाले हालात आपके लिए पहले के हालात से (बड़ाई और दर्जे में) बेहतर होंगे;  (4)

यक़ीन रखें कि आपका रब आपको (इतना कुछ) देगा कि आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे।  (5)

क्या उस [रब] ने आपको यतीम [अनाथ] नहीं पाया था और फिर (आपको अच्छा) ठिकाना [shelter] दे दिया?  (6)

क्या उसने आपको (सच्चाई की खोज में) भटकते हुए नहीं देखा था और फिर सही मार्गदर्शन दे दिया?  (7)

क्या उसने आपको ज़रूरतमंद नहीं पाया था और फिर आपको आत्म-निर्भर [self-sufficient] बना दिया?  (8)


अत: आप भी किसी अनाथ पर सख़्ती न करें,  (9)

और (अपने दरवाज़े पर आये) किसी माँगने वाले को न झिड़कें; (10)

और अपने रब की नेमतों का (ख़ूब) बखान करते रहें।  (11)






नोट:

3: मुहम्मद (सल्ल) के नबी  होने के बाद शुरु-शुरु में कुछ अवधि ऐसी भी गुज़री जिसमें आप पर अल्लाह की तरफ़ से “वही”[Revelation] का आना बंद हो गया था,  इस पर आपके प्रमुख विरोधी अबु लहब की बीवी ने ताना मारते हुए कहा था कि तुम्हारे रब ने नाराज़ होकर तुम्हें छोड़ दिया है। इसी के बाद यह सूरह उतरी थी। अल्लाह कें द्वारा यहाँ चढ़ते दिन की रौशनी और अंधेरी रात की क़सम खाने से शायद मतलब यह है कि रात को चाहे जितना भी अंधेरा हो जाए, इसका मतलब यह नहीं है कि दिन की रौशनी नहीं आएगी। इसी तरह, अगर किसी कारण से “वही” नहीं आयी है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि अल्लाह आपसे नाराज़ हो गया है। 

4: या बेशक आपके लिए अंत [आख़िरत] आपकी शुरुआत [दुनिया की ज़िंदगी] से बेहतर होगा 

7: मुहम्मद साहब सच की तलाश में अक्सर गुफ़ा में जाकर सोच-विचार करते रहते थे, तो अल्लाह ने आपको नबी बनाकर दीन के सभी नियम-क़ायदे सिखाए।

8: हज़रत ख़दीजा (रज़ि.) के साथ जब आपने उनके कारवाँ व्यापार में हिस्सा लिया, तो उससे आपको काफ़ी लाभ हुआ जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो गई थी। 








Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...