Sunday, July 5, 2015

सूरह 102 : अत-तकासुर [ज़्यादा पाने की लालसा, Striving For More]

सूरह 102: अत-तकासुर

[ज़्यादा पाने की लालसा, Striving For More] 

 

 अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है

ज़्यादा से ज़्यादा (धन-दौलत और ऐश व आराम) हासिल करने की लालसा ने तुम लोगों को (आख़िरत/Hereafter] से) भटका रखा है  (1)

यहाँ तक कि तुम लोग अपनी क़ब्रों में जा पहुंचते हो।  (2)

 हरगिज़ नहीं! (धन-दौलत तुम्हारे काम नहीं आएगी), तुम्हें जल्द ही सब पता चल जाएगा।  (3)

 फिर (तुम्हें चेताया जाता है), (ऐसा) हरगिज़ नहीं (है जैसा तुम्हारा ख़्याल है)! तुम्हें अंत में (अपना अंजाम) मालूम हो जाएगा। (4)

हरगिज़ नहीं!, अगर तुम पक्के यक़ीन के साथ जानते होते (तो दुनिया में मस्त होकर आख़िरत [परलोक] को इस तरह न भूलते)।  (5)

तुम (अपनी लालच के नतीजे में) ज़रूर जह्न्नम की आग को देख लोगे,  (6)

 फिर तुम उसे पक्के यक़ीन के साथ देख लोगे। (7)

फिर उस दिन तुमसे (अल्लाह की दी हुई) नेमतों [Pleasures] के बारे में ज़रूर पूछ्ताछ की जाएगी (कि तुमने उन्हें कहाँ-कहाँ और कैसे-कैसे ख़र्च किया था)।  (8)



नोट: 

6: जो लोग जन्नत में जाएंगे, उन्हें भी जहन्नम दिखाई जाएगी, ताकि उन्हें जन्नत की सही क़ीमत [value] मालूम हो सके। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saturday, July 4, 2015

सूरह 101 :अल क़ारियह [तोड़-फोड़ कर रख देनेवाली धमाकेदार टक्कर / The Crashing Blow]

 

सूरह 101: अल-क़ारियह  

[तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर / The Crashing Blow]

 

अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है

(ज़मीन और आसमान की सारी कायनात को) "तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर!" (1)

वह (हर चीज़ को) तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर (की घटना) क्या है? (2)

और आपको क्या मालूम कि उस "धमाकेदार टक्कर" का मतलब क्या है?  (3)

(इसका मतलब क़यामत का) वह दिन है, जिस दिन (सारे) लोग (हश्र के मैदान में) फतिंगों [moth] की तरह इधर-उधर बिखरे हुए होंगे (4)

और पहाड़ रंग-बिरंग की धुनी हुई ऊन [tufts of wool] की तरह हो जाएँगे,  (5)

तो वह आदमी जिसके (अच्छे कर्मों) के पल्ले भारी होंगे,  (6)

उसका जीवन मनपसंद खुशी में होगा,  (7)

मगर जिस आदमी के (अच्छे कर्मों) के पल्ले हल्के होंगे,  (8)

तो उसका ठिकाना “हाविया” [बिना तल का गहरा गड्ढा/ Bottomless Pit] होगा------  (9)

और आप क्या समझे कि “हाविया” क्या है?----  (10)

(जहन्नम की) एक सख़्त दहकती हुई आग (का बहुत ही गहरा गड्ढा) है!  (11)












 

Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...