Wednesday, July 9, 2014

सूरह 81 : अत-तकवीर [अँधेरों में लिपटा हुआ/ Shrouded in Darkness]

सूरह 81: अत-तकवीर 

[अँधेरों में लिपटा हुआ/ Shrouded in Darkness]


01-14: क़यामत का दिन 

15-29: रसूल का फ़रिश्ते को देखना




अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है

जब सूरज लपेटकर अँधेरा कर दिया जाएगा,  (1)

जब सितारे मद्धिम पड़ जाएंगे (और टूट-टूटकर गिर पड़ेंगे),  (2)

जब पहाड़ (धूल बनाकर वातावरण में) चला दिए जाएंगे, (3)

जब (दस महीने की) गर्भवती ऊँटनियाँ बेकार मारी फिरेंगी (क़ीमती होते हुए भी कोई उनको पूछनेवाला न होगा),  (4)

जब जंगली जानवर (डरके मारे बदहवास हो जाएंगे और फिर अल्लाह के सामने) इकट्ठा कर दिए जाएंगे,  (5)

जब समंदर उबल पड़ेंगे (और अपनी हदें तोड़ देंगे),  (6)

जब आत्माओं को (बुरे और अच्छे लोगों के) जोड़े में अलग-अलग छाँटकर रखा जाएगा,  (7)

जब ज़िंदा गाड़ दी गयी लड़की से पूछा जाएगा  (8)

कि वह किस गुनाह के कारण मार दी गई थी,  (9)

जब कर्मों के बही-खाते (record of deeds) खोल दिए जाएंगे,  (10)

जब आसमान से पर्दा हटा दिया जाएगा,  (11)

और जब जहन्नम (की आग) भड़कायी जाएगी  (12)

और जब जन्नत नज़दीक कर दी जाएगी:  (13)

(लोगो! तुम में से) हर आदमी जान लेगा जो कुछ (कर्मों का लेखा जोखा) वह लेकर आया है।  (14)

 

तो मैं कसम खाता हूँ उन [ग्रहों/Planets] की, जो (अपने नियत पथ पर चलते हुए) दूर चले जाते हैं,  (15)

जो (एक ख़ास गति से) चलते रहते हैं, और (फिर कभी इतने दूर चले जाते हैं कि नज़रों से) ओझल हो जाते हैं,  (16)

और रात की क़सम जब उसका अंधेरापन जाने लगे,  (17)

और सुबह की क़सम जब (हल्की सी रौशनी में) वह साँस ले:  (18)

यह [कुरआन] संदेश लानेवाले बड़े सम्मानीय फरिश्ते [जिबरईल/ Gabriel] द्वारा (पढ़ी हुई) वाणी [speech] है,  (19)

जो बड़ी ताक़त रखता है, और सिंहासन के मालिक [अल्लाह] के यहाँ उसका बड़ा सम्मान और रूतबा है ------ (20)

(साथी फरिश्तों में) उसका आदेश माना जाता है, और वह (अल्लाह के नज़दीक) बहुत भरोसे के लायक़ [trustworthy] है। (21)

और (ऐ मक्का के लोगो!) तुम्हारे साथी [मुहम्मद], कोई दीवाने नहीं हैं:  (22)

उन्होंने सचमुच उस (जिबरईल नामी) फरिश्ते को साफ-खुले हुए आसमान के किनारे (क्षितिज/ horizon) पर देखा था। (23)

और (जो भी संदेश 'वही' [Revelation] के द्वारा भेजा जाता है), वह [मुहम्मद] उन चीज़ों को बताने में कोई कमी नहीं करते हैं (और न किसी बात को अपने तक छुपाकर रखते हैं)।  (24)

(याद रहे), यह [कुरआन] किसी दुत्कारे हुए शैतान की लायी हुई बात (वाणी) नहीं है।  (25)

 

फिर तुम (लोग इतनी बड़ी चीज़ को छोड़कर) कहाँ चले जा रहे हो?  (26)

यह [कुरआन] तो सारे लोगों के लिए एक संदेश है;  (27)

हर उस आदमी के लिए जो सीधी राह चलना चाहता हो। (28)

मगर तुम ऐसा तभी चाहोगे, जब अल्लाह की मर्ज़ी हो, जो सारे जहाँनों का रब है।  (29)

 

 

नोट:


1: आयत 1 से लेकर 14 तक क़यामत और परलोक [आख़िरत/ Hereafter] के हालात का बयान है।

 

4: ऊंंटनी उस समय के अरब के लोगों के लिए सबसे बड़ी दौलत समझी जाती थी, और अगर दस महीने की गर्भवती हो, तो उसे और भी क़ीमती समझा जाता था। 

 

7: यानी एक प्रकार के लोग एक जगह जमा कर दिए जाएंगे, जैसे ईमान रखनेवाले एक जगह और काफ़िर एक जगह, अच्छे लोग एक जगह और बुरे लोग एक जगह। 

 

9: इस्लाम आने से पहले अरब में कुछ कबीले ऐसे थे जिसमें बेटी पैदा होती तो उसे शर्म के मारे लोग जिंदा जमीन में गाड़ देते थे (देखें 16:58-59; 6: 137, 140, 151; 17:31; 60:12). क़यामत में उस बच्ची को लाकर पूछा जाएगा कि तुम्हें किस जुर्म में मार दिया गया था? इसका मकसद उन ज़ालिमों को सज़ा देना है जिन्होंने उस बच्ची के साथ ऐसा किया था।


15: यहाँ अल्लाह ने कई चीज़ों की क़सम खाई है। ऐसी क़समों के लिए देखें 56:75; 69:38-39; 75:1-2; 84:16-18; 90:1,3) 

 

18: सुबह सवेरे आमतौर से हल्की हल्की हवा चलती है, जिसके चलने को "सुबह के सांस लेने" से उपमा दी गई है।


20: फ़रिश्ता "जिबरील" के बारे में  है कि वह बहुत ताक़त रखता है। देखें 53:6 

 

23: कहा जाता है एक बार मुहम्मद साहब ने जिबरील फरिश्ते को क्षितिज पर अपने असली रूप में देखा था, शायद इस आयत में उसी की तरफ इशारा है। इसका वर्णन सूरह नजम (53: 7) में भी आया है।


22: तुम्हारे "साथी" यानी मुहम्मद (सल्ल) कोई "मजनूँ" नहीं हैं। अरबी में 'मजनूँ' उसको कहते हैं जिस पर जिन्न सवार हो जाता है। (देखें 7:184) 

 

24: इस्लाम आने से पहले (जाहिलियत के) ज़माने में जो लोग "काहिन" कहलाते थे, वे भी आसमानी बातें बताने का दावा करते थे, और शैतानों से दोस्ती करके उनसे कुछ झूठी-सच्ची बातें सुन लिया करते थे, लेकिन जब लोग उनसे पूछते तो वे बिना फ़ीस लिए कुछ भी बताने से मना कर देते थे। यहाँ काफ़िरों से कहा जा रहा है कि तुम मुहम्मद साहब को "काहिन" कहते हो, मगर वह तो सारी सच्ची आसमानी बातें बिना किसी पैसे के बताने में कभी कंजूसी नहीं करते हैं।

 



 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tuesday, July 8, 2014

सूरह 80 : अबसा [उनकी भौहें तन गयीं/ He Frowned]


सूरह 80: अबसा
[उनकी भौहें तन गयीं/ He Frowned]


01-10: रसूल को उनके बर्ताव पर चेताना 

11-16: लिखी हुई किताब की शक्ति 

17-32: लोग एहसान नहीं मानते 

33-42: अंतिम दिन 


अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान है, अत्यंत दयावान है

(रसूल सल. नाराज़ हुए तो) उनकी भौहें तन गयीं, और (उन्होंने) मुँह फेर लिया  (1)

 जब उनके पास एक अंधा (आदमी) आया (जिसने दूसरों के साथ चल रही चर्चा के बीच में आपको टोक दिया) ----  (2)

 और आपको [ऐ रसूल] क्या मालूम, कि शायद (आपके ध्यान देने से) उसकी सोच में और निखार आ जाता,  (3)

या वह (आपकी) नसीहत की बातों पर विचार करता जो उसके लिए लाभकारी होती।  (4)
वह जो अपने आपसे संतुष्ट आदमी है (जिसे लगता है कि उसे किसी की ज़रूरत नहीं!),  (5)
उसे (रास्ते पर लाने के लिए) तो आप उसके पीछे पड़े रहते हैं-------   (6)
हालाँकि अगर उसकी सोच में अच्छाई की भावना की कमी रहती है, तो इसके लिए [ऐ रसूल], आप दोषी नहीं होंगे ------ (7)
मगर वह जो आपके पास (स्वयं अच्छाई की तलाश में) पूरी लगन से आया,  (8)
और (अपने रब से) डरा हुआ (आया),  (9)
तो आपने उस पर ध्यान नहीं दिया।  (10)
(ऐ रसूल! जो सीखना न चाहे उसके पीछे पड़ने की ज़रूरत नहीं), हरगिज़ नहीं! बेशक यह (क़ुरआनी आयतें) तो नसीहत हैं,  (11)
जिसे उन लोगों को सीखना चाहिए, जो सचमुच यह चाहते हैं कि उन्हें सिखाया जाए,  (12)
(यह) प्रतिष्ठित और बहुत बाइज़्ज़त पन्नों में (लिखी हुई) है,  (13)
जिनका स्थान बहुत बुलंद है (और ये) बेहद पवित्र हैं,  (14)
ऐसे लिखनेवालों के हाथों से (आगे पहुंची) हैं,  (15)
जो बड़े इज़्ज़तदार बुज़ुर्ग (और) नेकी करनेवाले (फ़रिश्ते) हैं।  (16)

नष्ट हो जायें (वे सभी इंकार करने वाले)! इंसान कैसा एहसान-फ़रामोश है! (जो इतनी महान नेमत पाकर भी उसका मान नहीं रखता)  (17)
(वह ज़रा सोचे कि) अल्लाह उसे किस चीज़ से पैदा करता है?,  (18)
छोटी सी बूँद (वीर्य, sperm droplet) से पैदा किया, फिर साथ ही उसकी बनावट को ठीक-ठीक अनुपात में (जींस/genes और लिंग के अनुसार) निर्धारित कर दिया,  (19)
फिर (ज़िंदगी जीने और अल्लाह तक पहुँचने का) रास्ता उसके लिए आसान कर दिया।  (20)
फिर उसे मौत दी, फिर उसे क़ब्र में (दफ़न) कर दिया,  (21)
फिर जब वह चाहेगा उसे (दोबारा ज़िंदा करके) उठा खड़ा करेगा।  (22)
सचमुच इस (नाफ़रमान आदमी) ने अपना वह (कर्तव्य) पूरा नहीं किया जिसका उसे (अल्लाह ने) आदेश दिया था।  (23)
आदमी जो कुछ खाता है, उस पर ही विचार कर ले!  (24)
हम काफ़ी मात्रा में पानी बरसाते हैं  (25)
और फिर हम ज़मीन को चीर डालते हैं।  (26)
फिर हम इसमें अनाज उगाते हैं,  (27)
और अंगूर और तरकारी,  (28)
और ज़ैतून और खजूर,  (29)
और घने-घने बाग़,  (30)
और (तरह-तरह के) फल-मेवे और (जानवरों का) चारा: (31)
ये सारी चीज़ें तुम और तुम्हारे पालतू जानवरों के लिए ज़िंदगी के मज़े लेने के हैं।  (32)
 
फिर जब कानों को फाड़ देने वाली आवाज़ [क़यामत] आ जाएगी ---- (33)
उस दिन आदमी भाग खड़ा होगा अपने भाई से,  (34)
अपनी माँ और अपने बाप से,  (35)
अपनी पत्नी और अपने बच्चों से (भी): (36)
उस दिन हर एक को अपनी-अपनी ही पड़ी होगी:   (37)
उस दिन कई चेहरे (ऐसे भी होंगे जो नूर से) चमक रहे होंगे,  (38)
(वह) मुस्कुराते, हँसते (और) खुशियाँ मनाते होंगे,  (39)
मगर कई चेहरे ऐसे होंगे जिन पर उस दिन धूल पड़ी होगी,  (40)
(और) उन (चेहरों) पर कालिख छायी होगी:  (41)
यही लोग काफ़िर [सच्चाई का इंकार करनेवाले], मनमानी करनेवाले (और) दुराचारी होंगे। (42)
 
 
 
नोट: 

1: यह आयत एक ख़ास घटना के बारे में उतरी थी। हुआ यह कि एक दिन मुहम्मद साहब (सल्ल) क़ुरैश कबीले के कुछ बड़े सरदारों को अल्लाह का संदेश पहुँचाने के लिए उनके साथ बातें कर रहे थे कि इतने में आपके पास एक साहब आ गए जो आँख से देख नहीं सकते थे,  उन्होंने आते ही मुहम्मद साहब से कुछ सिखाने का अनुरोध शुरू कर दिया जो आपको पसंद नहीं आया क्योंकि दूसरों के साथ चल रही बातचीत में उन्होंने व्यवधान डाला था। मुहम्मद साहब की भौवें तन गयीं और आपने उनकी बात का जवाब नहीं दिया और मक्का के सरदारों के साथ अपनी बातचीत जारी रखी। जब वे लोग चले गए तो यह सूरह उतरी जिसमें अल्लाह ने मुहम्मद साहब के इस बर्ताव को नापसंद किया जो उन्होंने एक अंधे आदमी के साथ किया था, जबकि वह आपके पास सच्चाई की तलाश में कुछ सीखने के लिए आया था। दूसरी तरफ़ आप जिन मक्का के सरदारों से बातचीत करके उन्हें समझाना चाहते थे, उनमें सच्चाई को पहचानने और मानने की कोई तलब नहीं थी।

 

13: यानी यह पन्ने "सुरक्षित पट्टिका " [लौह ए महफ़ूज़/ Preserved Tablet"] में लिखी हुई है, जो क़ुरआन समेत सभी आसमानी किताबों का स्रोत है। या इसका मतलब ख़ुद क़ुरआन हो सकता है जो कि पन्नों [leaves/ sheet,सुहुफ़] में जमा की जा रही थी। 'सुहुफ़' कई बार इबराहीम और मूसा (अलै) पर उतरी किताबों के बारे में आया है ( 53:36-37; 87:18-19; 20:133), और साथ में यह आदमी के कर्मों का लेखा-जोखा के लिए भी आया है (74:52; 81:10). 

 

 


 


















Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...