Tuesday, March 29, 2022

 सूरह 113: अल-फ़लक़

[सुबह-सवेरे, Daybreak]


यह एक मक्की/मदनी सूरह है, यह असल में एक दुआ है जिसे हर तरह के शैतानी बहकावे के ख़िलाफ़ अल्लाह की मदद मांगने के लिए किया जाता है। 

 


अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान हैअत्यंत दयावान है

[ऐ रसूल], आप कह दें कि “मैं सुबह-सवेरे के रब की पनाह [शरण] माँगता हूँ  (1)

हर उस चीज़ की बुराई (और नुक़्सानसे जो उसने पैदा की है,  (2)

और (ख़ास करकेअंधेरी रात की बुराई से जब उसका अंधेरा छा जाए,  (3)

और गाँठों [गिरहों, Knots] में फूँक मारने वाली जादूगरनियों (और जादूगरोंकी बुराई से,  (4)

और हर हसद-जलन [ईर्ष्याकरने वाले की बुराई से जब वह ईर्ष्या करे।”  (5)

 

 

नोट: 

1: यह आख़िरी दो सूरह उस समय उतरी थीं जब कुछ यहूदियों ने मुहम्मद (सल्ल) पर जादू करने की कोशिश की थीऔर उसके कुछ प्रभाव आप पर ज़ाहिर भी हुए थे। इन दोनों सूरह में आपको जादू-टोने से बचने के लिए अल्लाह से पनाह माँगने को कहा गया है। कई हदीसों से पता चलता है कि इन दो सूरह को पढ़कर फूँकने से जादू का असर ख़त्म हो जाता है।

3: आम तौर पर जादूगरों की कार्रवाइयाँ रात के अंधेरों में हुआ करती हैंइसीलिए अँधेरी रात की बुराइयों से भी पनाह माँगी गई है।

4: ऐस मर्द या औरतजो धागे के गंडे बनाकर उसमें गाँठें लगाते जाते थे और उन पर कुछ पढ़-पढ़कर फूँकते रहते थे और इस तरह जादू कर देते थे, उनकी बुराइयों से भी पनाह माँगी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment

Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...