सूरह 90: अल-बलद
यह एक मक्की सूरह है। इस सूरह में बताया गया है कि आदमी को इसलिए पैदा किया गया है कि वह अपनी मर्ज़ी से अच्छा या बुरा कर्म चुन सके, जिसके आधार पर उसका फ़ैसला होगा। इसलिए आदमी को चाहिए कि वह अच्छे कर्म करने की कोशिश में लगा रहे ताकि कामयाब हो सके, न कि बुरे कर्मों में फँसकर घमंडी और बेकार हो जाए।
01-11: अच्छाई और बुराई के दो रास्ते
12-17: कठिन रास्तों वाली घाटी का वर्णन
18-20: दाहिने और बायीं तरफ़वाले
1-4: पहले तो मक्का की क़सम खायी गई है। यह वह शहर था जहाँ 'वही' [revelation] उतरती थी, और जिस हस्ती [मुहम्मद सल्ल] पर यह उतरती थी, वह भी यहीं के रहने वाले थे। इस सूरह में जो तस्वीर उभरती है वह है मुश्किल व विपरीत परिस्थिति। मक्का को क़ुरआन में एक बंजर घाटी बताया गया है (14:37). पैग़म्बर साहब को बाद की एक सूरह में बताया गया है कि पहले बहुत सी बस्तियों को तहस-नहस किया जा चुका है जिसके रहने वाले मक्कावासियों से कहीं ज़्यादा मज़बूत थे, उन्हें बराबर याद दिलाया गया है कि पहले की क़ौम के लोगों ने भी अपने रसूल की बातों को ठुकरा दिया था (जैसे, 22: 43-45).
दूसरी क़सम माँ-बाप और उसकी औलाद की है। इस रिश्ते में माँ-बाप और औलाद दोनों को जीवन के शुरू और अंत में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है जब वे कमज़ोर होते हैं (22:5, 30:54). यहाँ यह भी याद कराया गया है कि माँ जो नौ महीने तक बच्चे को कोख में लिए रहती है, फिर उसे जनने तक काफ़ी तकलीफ़ से गुज़रती है (देखें 46:15). माँ-बाप और औलाद की क़सम खाने में असल में अल्लाह की ताक़त को दर्शाया गया है, और इसके द्वारा घमंडी और नाशुक्रे लोगों को याद दिलाया गया है किस तरह आदमी के साथ कमज़ोरी और परेशानी जुड़ी हुई है। इस तरह, पैग़म्बर साहब को याद दिलाया गया है कि परेशानी आदमी के जीवन का हिस्सा है, जिसे धीरज के साथ झेलना चाहिए, यह नसीहत असल में मक्का के ईमानवालों के लिए थी जिन्हें कठिन परिस्थिति में साहस और धीरज से काम लेने को कहा गया है।
6: मक्का में सच्चाई पर विश्वास न करने पर अड़े कई ऐसे (काफ़िर) लोग थे जिन्हें अपनी शारीरिक ताक़त पर बड़ा घमंड था। साथ ही वे बेकार चीज़ों पर ख़र्च करते थे और आपस में दिखावे के लिए बड़े घमंड से कहते थे कि उन्होंने ढेरों माल उड़ा डाले हैं।
11: अच्छे व नेक काम करने के लिए जो अपने मन की इच्छाओं से संघर्ष करना पड़ता है, और जो कठिनाई झेलनी पड़ती है, उसे यहाँ पर 'खड़ी चढ़ायी वाली घाटी से गुज़रना' कहा गया है।
18: दायीं तरफ़वाले: देखें 56:8; 27:40, 90-91 ..... बायीं तरफ़वाले : देखें 56:9, 41-56, 92-94
No comments:
Post a Comment