Tuesday, March 29, 2022

  

सूरह 101: अल-क़ारियह  

[तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर / The Crashing Blow]


यह एक मक्की सूरह है जिसमें दोबारा ज़िंदा उठाए जाने और कर्मों के अनुसार फ़ैसले के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं, इसके नतीजे में यह तय होगा कि कौन जन्नत में जाएगा और कौन जहन्नम में।  

 

विषय:

01-11: नेक और बुरे आदमी का अंजाम


 

 अल्लाह के नाम से शुरू जो सब पर मेहरबान हैअत्यंत दयावान है

(ज़मीन और आसमान की सारी कायनात को) "तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर!" (1)

वह (हर चीज़ को) तोड़-फोड़कर रख देने वाली धमाकेदार टक्कर (की घटना) क्या है? (2)

और आपको क्या मालूम कि उस "धमाकेदार टक्कर" का मतलब क्या है?  (3)

(इसका मतलब क़यामत का) वह दिन हैजिस दिन (सारे) लोग (हश्र के मैदान में) फतिंगों [moth] की तरह इधर-उधर बिखरे हुए होंगे (4)

और पहाड़ रंग-बिरंग की धुनी हुई ऊन [tufts of wool] की तरह हो जाएँगे,  (5)

तो वह आदमी जिसके (अच्छे कर्मों) के पल्ले भारी होंगे,  (6)

उसका जीवन मनपसंद खुशी में होगा,  (7)

मगर जिस आदमी के (अच्छे कर्मों) के पल्ले हल्के होंगे,  (8)

तो उसका ठिकाना “हाविया” [बिना तल का गहरा गड्ढा/ Bottomless Pit] होगा------  (9)

और आप क्या समझे कि “हाविया” क्या है?----  (10)

(जहन्नम की) एक सख़्त दहकती हुई आग (का बहुत ही गहरा गड्ढा) है!  (11)












 

No comments:

Post a Comment

Surah/सूरह 1: Al-Fatiha/अल-फ़ातिहा [(किताब की) शुरुआत/ The Opening]

       सूरह 1: अल-फ़ातिहा    [(किताब की) शुरुआत/ The Opening] यह एक मक्की सूरह है। पूरे क़ुरआन में अल्लाह का जो संदेश आया है , उसका इस सूरह मे...